Dhanbad News: सविमं में भूली ओपी प्रभारी ने साइबर सुरक्षा की जानकारी दी
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: सरस्वती विद्या मंदिर भूली में गुरुवार को भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने छात्रों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को वर्तमान समय में हो रहे साइबर क्राइम व उनसे बचने के उपाय बताए। मोबाइल फोन के उपयोग में सतर्कता बरतने को कहा। बताया कि साइबर अपराधी आपका डाटा चोरी कर सकते हैं। आपकी पहचान का प्रयोग कर अपराधिक कार्य किया जा सकता है। आपकी बायोमैट्रिक डाटा भी चोरी हो सकती है। इसलिए बायोमेट्रिक जानकारी को लॉक करना आवश्यक है। कभी किसी अनजान लिंक को क्लिक नहीं करना चाहिए। ओटीपी साझा नहीं करना है। अगर आपका फोन गुम हो जाता है और उसमें लगा सिम का नंबर किसी बैंक अकाउंट से जुड़ा है, तो सर्वप्रथम बैंक को सूचित करें और अपने अकाउंट को लॉक कराएं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: थाना प्रभारी ने साइबर फ्रॉड के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.