Dhanbad News: सलानपुर में उज्जैन से लाए शिवलिंग की स्थापना
धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: सावन माह में सलानपुर बस्ती स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप उज्जैन से लाए गए शिवलिंग की स्थापना रविवार को की गई। समाजसेवी व बजरंग दल के पप्पू सोनार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बाजे-गाजे के साथ शिवलिंग को जुलूस के रूप में सलानपुर बस्ती व कतरीनदी क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। जुलूस में सैकड़ों महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। सोमवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मौके पर बिनय पासवान, राजेश चौहान, पप्पू सोनार, अजीत चौहान, नन्कु कुमार, प्रमोद ठाकुर, विरु ठाकुर, संजय सोनार, मनोज गुप्ता, संजय केशरी, ठाकुर बेलदार, राजा सरकार, विक्की चौहान, गोपाल वर्मा, शुभम सोनार, टिंकू रजक सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बागमती व लखनदेई नदी के संगम तट पर उमड़ी भीड़ यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.