Dhanbad News: सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता जरूरी : डॉ सरिता
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद में गुरुवार को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा ने कहा कि बीसीसीएल कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय कर्मियों को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, समय पर जांच (स्क्रीनिंग), शुरुआती पहचान तथा एचपीवी टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना है। इस गंभीर बीमारी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों, गलत धारणाओं और संकोच को दूर कर वैज्ञानिक व स्वस्थ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति संकोच या झिझक छोड़कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना आज समय की सबसे बड़ी मांग है। हमारे विद्यार्थी न केवल अपना ध्यान रखें, बल्कि अपने घरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.