Dhanbad News: सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्पदंश की शिकार महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद गुरुवार को परिजनों ने हंगामा किया। मृतका की पहचान गोमो निवासी 36 वर्षीय कलावती देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। परिजनों के अनुसार बुधवार की आधी रात कलावती देवी को सांप ने डंस लिया था। इसके बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर के आने में काफी देर हुई, जिससे महिला का इलाज भी देर से शुरू हुआ। परिजनों का कहना है कि काफी इंतजार के बाद किसी तरह उपचार शुरू किया गया।परिजनों ने आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.