Dhanbad News: सर्पदंश से तोपचांची के युवक की मौत
धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: धनबाद/प्रमुख संवाददाता। तोपचांची निवासी एक युवक की सर्पदंश के बाद समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की है। जानकारी के अनुसार युवक को उसके घर में सांप ने डंस लिया था। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पहले एक स्थानीय स्नेक सेवर के पास पहुंचे। युवक की हालत गंभीर देख स्नेक सेवर ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तोपचांची भेज दिया। हालांकि तब तक उसकी स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचे, जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.