Dhanbad News: सर्जिकल आईसीयू के छह में से पांच वेंटिलेटर जल्द चालू होंगे
धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) की सर्जिकल आईसीयू के छह में से पांच वेंटिलेटर जल्द चालू होंगे। सर्जिकल आईसीयू बंद पड़े छह वेंटिलेटर की तकनीकी जांच पूरी कर ली गई है। जांच में वेंटिलेटर के बैट्री बैकअप समेत कुछ अन्य तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं। अस्पताल प्रबंधन अब खराबियों की मरम्मत कराने की तैयारी में है। इसके बाद छह में से पांच वेंटिलेटर के दोबारा चालू होने की संभावना है। इसके बाद मरीजों को जरूरत के अनुसार वेंटिलेटर की सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया के निर्देश पर चार सदस्यीय कमेटी ने सभी वेंटिलेटर की जांच की। कमेटी में एनेस्थीसिया विभाग के डॉ विनीत और डॉ मृत्युंजय, मेडिसिन विभाग की डॉ पूर्णिमा केरकेट्टा और सर्जरी विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.