Dhanbad News: सरायढेला में मासूम के साथ ज्यादती, आरोपी गया जेल
धनबाद, सितम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। सरायढेला कोलाकुसमा में चार वर्षीय मासूम के साथ ज्यादती की गई। मामले में पीड़ित की मां ने सोमवार को सरायढेला थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी मानिक रजवार को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट में जेल भेज दिया। मासूम की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री घर के पास तालाब के किनारे खेल रही थी। उसी समय यह घटना घटी। उनकी सास ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। जब उन्होंने पुत्री से पूछा तो पुत्री ने बताया कि वह आदमी चॉकलेट देने की बात कह रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.