धनबाद, जुलाई 2 -- Dhanbad News: धनबाद। सरायढेला स्टील गेट शांति कॉलोनी प्रगति वाटिका-1 निवासी डॉ निशांत दास की पत्नी कृतिका श्रीवास्तव से साइबर ठगों ने झांसा देकर एक लाख 36 हजार रुपए की ठगी कर ली। ठग ने एनएसई व बीएसई में ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। एक टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम लुभावने वादे कर ठगी की गई। आरोप है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा के जरिए किसी सावन शर्मा, जानवी कोरी और प्रणब ज्योति के खातों में ठगी की राशि गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- इंजीनियर और गृहिणी से 35 लाख ऐंठे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...