Dhanbad News: सरायढेला में डीजीएमएस की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा
धनबाद, अक्टूबर 9 -- Dhanbad News: धनबाद में अब तक राज्य सरकार की गैराबाद जमीन पर कब्जे की खबरें आती रही हैं, लेकिन अब केसर-ए-हिंद की जमीन पर भी अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की संस्था डीजीएमएस की करोड़ों की जमीन पर अब अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीके राय कॉलेज के समीप सरायढेला मौजा आठ के खाता संख्या 188, प्लॉट संख्या 2004 में डीजीएमएस की 35 डिसमिल जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। डीजीएमएस ने इस संबंध में धनबाद सीओ को पत्र लिखकर अवैध निर्माण रुकवाने और डीजीएमएस की जमीन का सीमांकन करने की गुहार लगाई है। डीजीएमएस ने इस संबंध में डीसी को भी सूचना दी है। डीजीएमएस की ओर से धनबाद अंचलाधिकारी को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि पूर्व में भी वरीय पदाधिकारी ने आपको डीजीएमएस की जमीन का सीमांकन करने का निर्देश दिया था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.