Dhanbad News: सरायढेला में टोटो चालक की पीट-पीट कर हत्या, हंगामा
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में शनिवार सुबह पांच बजे टोटो चालक करण कुमार राम की लॉठी-डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम में उसके शरीर में 20 से अधिक जख्म मिले हैं। मृतक जगजीवन नगर में हनुमान मंदिर के पास अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने दो आरोपियों सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इधर, घटना से आक्रोशित परिजन व मुहल्ले के अन्य लोग शनिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर कोर्ट मोड़ स्थित रणधीर वर्मा चौके पहुंचे और वहां टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। कुछ देरी तक परिजन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की और मुआवजे की मांग करते हुए वहां हंगामा करते रहे। धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा देते हुए भीड़ को सड़क से हटाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.