Dhanbad News: सरायढेला में कार से चिकित्सक का ब्रीफकेस उड़ाया
धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र की मुख्य सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने झांसा देकर रेलवे से रिटायर व जाने-माने चिकित्सक डॉ. शिशिर शर्मा की कार से उनका ब्रीफकेस उड़ा लिया। घटना मंगलवार की शाम की है। डॉ शर्मा मरीजों का इलाज कर अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। ब्रीफकेस में डॉ. शर्मा, उनकी पत्नी और बेटे के आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी साहित अन्य दस्तावेज के अलावा डॉक्टर का स्टेथस्कोप आदि रखे हुए थे। उन्होंने घटना की जानकारी सरायढेला थाना में दी थी। पुलिस को डॉ शर्मा ने बताया कि रास्ते में एक बाइक सवार ने उन्हें बताया कि उनकी कार के नीचे से इंजन ऑयल जैसा कुछ टपक रहा है। पहले तो उन्होंने बाइक सवार की बात पर ध्यान नहीं दिया। थोड़ी दूर आगे निकलने पर दूसरे बाइक सवार ने भी फिर उन्हें तेल टपकने की बात बताई। इस पर डॉ शर्मा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.