Dhanbad News: सरायढेला आठ लेन के ढाबा मैनेजर पर मारपीट का आरोप
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: धनबाद। सरायढेला आठ लेन स्थित ढाबा-21 के मैनेजर पर मारपीट का आरोप लगा है। भुक्तभोगी सरायढेला खरनागढ़ा न्यू बैंक कॉलोनी निवासी सूरज हाड़ी ने सरायढेला थाना में मामले की शिकायत करते हुए ढाबा के अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की रात ढाबा में खाना खाने गए थे। खाना खाने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे उल्टियां होने लगीं। जब उसने होटल प्रबंधन से खाना खराब होने की बात कही तो वहां का मैनेजर भड़क गया। आरोप है कि मैनेजर ने सूरज को जातिसूचक शब्द कहे और गालियां दीं। मारपीट में उसके कान का पर्दा फट गया। नाक की हड्डी और बाएं हाथ की उंगली टूट गई। सिर और पैर में भी काफी गंभीर चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.