Dhanbad News: सरस्वती शिशु मंदिर में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: झरिया लाल बाजार स्थित लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर 'राखी बनाओ और मेहंदी रचाओ' प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह प्रबंध समिति के सह-सचिव विनोद शर्मा, सदस्य बृजमोहन अग्रवाल और प्रधानाचार्य गौतम बनर्जी ने संयुक्त रूप से मां शारदे की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी अद्भुत रचनात्मकता का परिचय दिया, जिसमें राखी बनाओ प्रतियोगिता में 60 और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मनमोहक व आकर्षक आकृतियां बनाईं। राखी बनाओ प्रतियोगिता में तन्नु कुमारी प्रथम, विद्या कुमारी द्वितीय और हर्षिता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: अविराम कालेज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.