धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: भूली। सरस्वती विद्या मंदिर,भूली में शुक्रवार को अर्धवार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह व्यवसायी कुंभनाथ सिंह, मिथिलेश पासवान, पूर्व पार्षद रणजीत कुमार, प्रिंस कुमार, प्रमोद पासवान आदि मौजूद थे। कुंभनाथ सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपना लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। क्षा तृतीय की छात्रा परी 99.3 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय एवं प्राथमिक खंड में सर्वश्रेष्ठ रहीं। कक्षा दशम की छात्रा पिहु कुमारी 99.0 प्रतिशत अंक के साथ माध्यमिक खंड में सर्वश्रेष्ठ रहीं। एकलव्य कुमार 90.2 प्रतिशत अंक के साथ उच्चतर माध्यमिक खंड में सर्वश्रेष्ठ रहे। विद्यालय के प्राचार्य रण सुमन सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं ...