Dhanbad News: सरकारी स्कूलों में शुरू हुई तीन दिनी खेल प्रतियोगिता
धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में गुरुवार को खेलेगा भारत, जीतेगा भारत विद्यालयस्तरीय तीन दिनी राष्ट्रीय खेल का शुभारंभ हुआ। पहले दिन स्कूलों में राज्य मुख्यालय से जारी शिड्यूल के अनुसार ऊर्जावान 29 चैलेंज पुशअप, स्किपिंग, प्लांक चैलेंज, पास द बॉल व स्पोर्ट्स बंधन, कला गतिविधियां, योग, मार्शल आर्ट, रस्साकसी समेत अन्य प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिन स्कूलों के पास खेल का मैदान नहीं है। उन स्कूलों के आसपास में उपलब्ध खाली जगहों पर विभिन्न आयोजन कराया। शहर के विभिन्न स्कूलों में दिनभर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। वरीय बुनियादी मध्य विद्यालय जगजीवन नगर में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप वाजपेयी, शिक्षक पिंकी कुमारी, चंदन दुबे, शालिनी सिन्हा, पिंकी बनर्जी, आभा कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष दीपक कुमार निषाद, बाल संसद के शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.