धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के 100 सरकारी स्कूलों की छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण मिलेगा। तीन महीने में कुल 12 सत्र होंगे। एक सत्र दो घंटे का होगा। इसका लाभ इन स्कूलों में अध्ययनरत 12 हजार छात्राओं को मिलेगा। मंगलवार को डीसी आदित्य रंजन की उपस्थिति में समाहरणालय में सहमति पत्र में डीईओ अभिषेक झा व प्रशिक्षण संघों के सचिव ने हस्ताक्षर किया। डीसी आदित्य रंजन ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण सही तरीके से एवं ससमय संचालित किया जाए, जिससे छात्राओं को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। 100 चयनित सरकारी स्कूलों में 50 मध्य विद्यालय एवं 50 उच्च विद्यालय होंगे। 16 पीएमश्री विद्यालय बालिका विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण संचालित किया जाना है। 50 मध्य विद्यालय में ताइक्वांडो एवं 50 हाईस्कूलों में कराटे ...