Dhanbad News: सरकारी राशि गबन मामले में बचाव पक्ष को गवाह पेश करने का निर्देश
धनबाद, सितम्बर 17 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रतिनिधि। पूर्वी टुंडी प्रखंड में इंदिरा आवास एवं प्रशिक्षण भवन निर्माण में गड़बड़ी एवं सरकारी राशि गबन मामले की सुनवाई बुधवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनय कुमार लाल की अदालत में हुई। अदालत में आरोपी पूर्व टुंडी प्रखंड के तत्कालीन लिपिक मनोज कुमार ओझा गैर हाजिर थे। उनकी ओर से उनके अधिवक्ता ने प्रतिनिधित्व का आवेदन दायर किया, जिसे आज के लिए स्वीकार किया गया। केस अभिलेख बचाव पक्ष के गवाही के लिए निर्धारित था लेकिन बचाव पक्ष कोई गवाह पेश नहीं किया। अदालत ने बचाव पक्ष को गवाह पेश करने का निर्देश देते हुए सुनवाई की अगली तारीख 25 सितंबर निर्धारित कर दी है। सात अक्तूबर 2014 को राजीव कुमार सिंह की पदस्थापना पूर्वी टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में हुई थी। उन्होंने 26 मई 2015 को पूर्वी टुंडी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.