Dhanbad News: सरकारी नाले का अतिक्रमण रोकने पहुंची पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी
धनबाद, सितम्बर 8 -- Dhanbad News: जयप्रकाश नगर गली नंबर 2 में सरकारी नाले के अतिक्रमण को रोकने को लेकर जमकर बवाल हुआ। नगर निगम को सूचना मिली की सीमा सिंह नामक महिला सराकरी नाले का अतिक्रमण करते हुए सीढ़ी का निर्माण करवा रही है। अतिक्रमण की सूचना पर पहुंची निगम की इंफोर्समेंट टीम के साथ शामिल महिला होमगार्ड ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो पहले उसके साथ धक्का-मुक्की की गई। इसी बीच हंगामे की सूचना पहुंची धनबाद थाने की टीम में शामिल महिला थाना प्रभारी बिगन सोय के साथ भी सीमा ने धक्का-मुक्की की। वहीं महिला होमगार्ड नेहा की वर्दी फाड़ दी गई। सीमा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को निगम के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार अपनी टीम के साथ अतिक्रमण की सूचना पर पहुंचे तो देखा कि मुख्य नाले के ऊपर स्लैब बनाकर दीवार खड़ी की जा रही है। जब उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.