Dhanbad News: सरकारी जमीन पर खरीद-बिक्री पर रोक, डीसी के निर्देश पर लगा बोर्ड
धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर सीओ यशवंत कुमार सिन्हा ने बुधवार को साबलपुर मौजा स्थित 79 डिसमिल जमीन पर सरकारी होने का बोर्ड लगाया। इस पर कब्जा, अतिक्रमण और निर्माण प्रतिबंधित किया गया है, उल्लंघन पर प्राथमिकी होगी। बिजली विभाग उक्त भूमि पर 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा रहा था। बगल की निवासी संध्या देवी पति राधा प्रसाद वर्मा ने विरोध में एई राहुल विश्वकर्मा को प्लीडर नोटिस भेजा। इसके बाद एई ने सीओ से जांच की मांग की। जांच में स्पष्ट हुआ कि मौजा साबलपुर, मौजा नं. 126, खाता नं. 168, प्लॉट नं. 1447 की यह जमीन झारखंड सरकार की है और फर्जी कागजात से इस पर दावेदारी की जा रही थी। इस पर डीसी के निर्देश पर सीओ यशवंत कुमार सिन्हा, सीआई नेहा कुमारी और कर्मचारी रविंद्र टुडू ने पुलिस बल के साथ बोर्ड लगवाया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.