धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: बाघमारा अंचल में जन शिकायत पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद मंगलवार को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाने का काम बंद करवा दिया गया है। अंचल अधिकारी ने जांच रिपोर्ट अपर समाहर्ता, धनबाद को भेजकर मामले का निष्पादन करने का अनुरोध किया है। जांच में पाया गया कि उक्त जमीन का पुराना सर्वे खतियान बिहार सरकार के नाम दर्ज है और वहां अवैध रूप से घर बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। अंचल अधिकारी के निर्देश पर तत्काल निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया तथा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इधर ग्रामीणों का आरोप है कि अंचल की जांच के बाद निर्माण कार्य बंद करवाए जाने के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने चार दिन पहले आदेश को दरकिनार कर आनन-फानन में घर की ढलाई कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...