Dhanbad News: सरकारी जन औषधि केंद्र एक साल बाद फिर हुआ शुरू
धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में करीब एक वर्ष से बंद पड़ा सरकारी जन औषधि केंद्र दोबारा शुरू हो गया है। इससे अब अस्पताल आनेवाले मरीजों और उनके परिजनों को सस्ती जेनरिक दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। दवा आपूर्ति बाधित होने के कारण यह केंद्र लंबे समय से बंद था, जिससे मरीजों को मजबूरन निजी जन औषधि केंद्रों या मेडिकल दुकानों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे मरीजों को न केवल अधिक कीमत पर दवाएं खरीदनी पड़ती थीं, बल्कि निजी जन औषधि केंद्र पर भी लंबी कतारों का सामना करना पड़ता था। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि सरकारी जन औषधि केंद्र के दोबारा शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। उन्हें बाजार की तुलना में काफी कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं मिल सकेंगी। साथ ही अस्पताल परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.