Dhanbad News: समाहरणालय में जनसुविधा केंद्र-हेल्प डेस्क खुला
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। समाहरणालय परिसर में बुधवार को सांसद ढुलू महतो और चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक, डीसी आदित्य रंजन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने जन-कल्याणकारी व प्रशासनिक पहल का शुभारंभ किया। तीसरे तल पर नवनिर्मित जन सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रथम तल पर आम जनता की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बर्तन और सहिया दीदियों के लिए सहिया किट का वितरण किया गया। आधुनिक सुविधाओं और कंप्यूटर लैब से युक्त जन सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, मार्गदर्शन और जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई। डीएमएफटी मद के तहत सरकारी विद्यालयों के बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक और गरिमापूर्ण वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.