Dhanbad News: समाजसेवी राकेश ग्रोवर को पत्नी शोक
धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: बलियापुर के जानेमाने व्यवसायी व समाजसेवी राकेश ग्रोवर की पत्नी अर्चना ग्रोवर का सोमवार को टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे अर्से से बीमार चल रहीं थीं। खबर फैलते ही परिवार में मातम पसर गया। दोपहर बाद मृतका का शव बलियापुर पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। खबर पाकर पहुंचे पूर्व विधायक आनंद महतो, विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, धर्मजीत सिंह, धरनीधर मंडल, उपप्रमुख आशा देवी, मुखिया विजय गोराईं, अनवर अली खान, मीठू सरिया, कुलदीप अग्रवाल ने घटना पर गहरा शोक जताया। मौके पर पुत्री सोनम ग्रोवर, पायल ग्रोवर, मनमोहन ग्रोवर, घनश्याम ग्रोवर, रामदेव पांडेय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.