Dhanbad News: समस्याओं को ले टुंडी विधायक ने प्रबंधन से की वार्ता
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तेतुलमारी व वेस्ट मोदीडीह सहित अन्य जगहों पर व्याप्त पानी, बिजली व जर्जर सड़क की समस्या को लेकर मंगलवार को कतरास क्षेत्र के प्रबंधन से वार्ता की। वार्ता में उपस्थित जीएम विष्णुकांत झा व एजीएम मणिकांत पांडेय ने समस्याओं का शीघ्र निदान का आश्वासन दिया। इसके पूर्व प्रबंधन की ओर से विधायक का कार्यालय परिसर में अभिनंदन किया गया। वार्ता मे पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह, बसंत महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.