Dhanbad News: समस्याओं को लेकर दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी
धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: बरारी आउटसोर्सिंग परियोजना के संचालन से उत्पन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को बागडिगी बस्ती के ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती के समीप चल रहे खनन कार्य, हैवी ब्लास्टिंग और धूलकण के कारण स्थानीय परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नेता नयन चक्रवर्ती ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इन समस्याओं को लेकर स्थानीय स्तर पर शिकायतें की गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों के अनुसार, यदि प्रशासन और प्रबंधन द्वारा उनकी चिंताओं पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो वे आगामी 10 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सामूहिक आत्मदाह करने को विवश होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और वार्ता के जरिए विवाद को सुलझाने की अपील की है। इस बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.