Dhanbad News: समझौते की अनदेखी पर ग्रामीण रैयतों का प्रदर्शन, उत्पादन ठप
धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र के सात पैच में संचालित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग में शुक्रवार को आशाकोठी, माहुली पट्टी, बुदौरा आदि के ग्रामीण रैयतों ने प्रबंधन की वादाखिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एएमपी कोलियरी की शताब्दी परियोजना के सात पैच एवं बी पैच में उत्पादन कार्य बाधित कर दिया। रैयतों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन पूर्व में हुए लिखित समझौते की अनदेखी कर नियोजन, मुआवजा और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था किए बिना आशाकोठी क्षेत्र में रैयती जमीन पर मनमाने ढंग से खनन कर रहा है। लगातार उत्खनन और भारी ब्लास्टिंग से आसपास के गांवों में पेयजल और बिजली आपूर्ति की समस्या है, लेकिन प्रबंधन इन समस्याओं की अनदेखी कर कोयला खनन में जुटा है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: विस्थापितों के आंदोलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.