Dhanbad News: सभी बूथों पर 10 को लगेगा मेगा हेल्पडेस्क कैंप
धनबाद, अक्टूबर 9 -- Dhanbad News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत 10 अक्तूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय मेगा हेल्पडेस्क कैंप लगाया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं से जुड़े लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करना तथा सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान प्रत्येक बूथ पर बीएलओ तथा बीएलए-2 की चौथी बैठक और चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। साथ में एसआईआरके दौरान नो मैपिंग या अन्य विसंगतियों के चलते जिन पात्र मतदाताओं को नोटिस दिया गया था और जिन्होंने अब तक कागजात जमा नहीं किए हैं, उन्हें दस्तावेज सत्यापन व प्रक्रिया पूरी करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.