धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मलिक की स्मृति में हाउसिंग कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में उनके परिवार की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं ने कहा कि मन्नान मल्लिक ऐसे राजनेता थे, जो सभी धर्मों के लोगों के एक साथ लेकर चलते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। सभा में सभी वक्ताओं ने मन्नान मल्लिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी पावन स्मृति को नमन किया। संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मन्नान मल्लिक सादगीपूर्ण, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण राजनीतिक जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समर्...