Dhanbad News: सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज के मरीज की बचाई जान
धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की तत्परता और बेहतर इलाज से ब्रेन हेमरेज व स्ट्रोक से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को नया जीवन मिला है। बिहार के बांका जिले के भतकुंडी निवासी मरीज की हालत गंभीर थी। वे अचानक अचेत हो गए थे और उन्हें लकवा मार गया था। सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। यहां आयुष्मान योजना के तहत सेवा दे रहे न्यूरो सर्जन डॉ नवोदय जिंदल ने तत्काल जांच कराकर उनका इलाज शुरू किया। बिना किसी जटिल सर्जरी के दवाइयों और सघन चिकित्सकीय निगरानी से करीब 10 दिनों में मरीज की स्थिति में सुधार हुआ। अब वे खतरे से बाहर हैं और अपने पैरों पर चलने-फिरने में सक्षम हैं।
इलाज लगभग निःशुल्क हुआ निजी अस्पतालों में इस तरह के इलाज पर लाखों रुपये खर्च होता। सदर अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.