Dhanbad News: सदर अस्पताल में बांह में लगेगा गर्भनिरोधक टीका
धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट (बांह में लगनेवाला टीका) सेवा की शुरुआत मंगलवार से की गई। सेवा के पहले दिन 10 महिलाओं को इम्प्लांट लगाया गया। अधिकारियों के अनुसार यह महिलाओं के लिए दीर्घकालिक गर्भनिरोधक विकल्प है, जिसकी प्रभावशीलता तीन वर्षों तक रहती है। सेवा के सुचारू संचालन और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की क्षमता बढ़ाने के लिए सदर अस्पताल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अस्पताल के 12 डॉक्टरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का आयोजन सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया था।मास्टर ट्रेनर डॉ रेखा कुमारी और डॉ संध्या कुमारी ने प्रतिभागियों को इम्प्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.