Dhanbad News: सदर अस्पताल में नियमित मिलेंगे ईएनटी के डॉक्टर
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: धनबाद। डीसी के निर्देश पर आमजनों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सदर अस्पताल में अब चर्म रोग तथा नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से अपनी सेवाएं देंगे। उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ (ईएनटी स्पेशलिस्ट) डॉ विजया बाला मुर्मू तथा चर्म रोग विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) डॉ अलका कुमारी प्रत्येक ओपीडी दिवस पर उपलब्ध रहेंगी। रविवार को छोड़कर सप्ताह के सभी कार्यदिवसों में मरीज डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.