धनबाद, अक्टूबर 18 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्र के खुलने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकेंगी और इलाज पर होने वाला खर्च कम होगा। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इनकी कीमत कई मामलों में बाजार में मिलने वाली ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 70 से 90 प्रतिशत तक कम होती है। इससे खासकर लंबे समय तक इलाज कराने वाले और नियमित दवाएं लेने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।

सस्ती दवाओं से मरीजों को राहत अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में इस केंद्र को खोलने का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती बनाना और दवाओं पर मरीजों का खर्च कम करना है।

जिले क...