धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में चल रहे विशेष स्वास्थ्य अभियान के दौरान क्लब फुट से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में जन्मजात पैर के टेढ़ेपन की जांच, उपचार, परामर्श और दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। कुल 33 बच्चों को शिविर का लाभ मिला। शिविर में सात बच्चों को प्लास्टर, दो बच्चों को स्पेशल शूज और दो बच्चों को आर्च सपोर्ट उपलब्ध कराया गया। वहीं, तीन बच्चों को स्पेशल केस के रूप में उपचार और परामर्श दिया गया। 19 बच्चों की फॉलोअप जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर सदर अस्पताल में 11 अगस्त से विशेष स्वास्थ्य अभियान चल रहा है। अभियान के तहत बच्चों में दंत रोग, ऑर्थोपेडिक समस्या, त्वचा रोग, ...