Dhanbad News: सदर अस्पताल में अब सभी जरूरतमंदों की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी
धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में अब अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा का दायरा बढ़ा दिया गया है। अबतक अस्पताल में यह सुविधा केवल गर्भवतियों तक सीमित थी। अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्था का विस्तार करते हुए सभी जरूरतमंद मरीजों के लिए अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा शुरू कर दी है। सदर के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद के अनुसार अब ऐसे सभी मरीज, जिन्हें चिकित्सक अल्ट्रासोनोग्राफी कराने की सलाह देंगे, वे सदर अस्पताल में ही जांच करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी तय कर दिया गया है। सामान्य मरीजों को अल्ट्रासोनोग्राफी के लिए तीन से चार सौ रुपये का भुगतान करना होगा। यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: मेडिकल कॉलेज में 7 दिनों से अल्ट्रासाउं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.