Dhanbad News: सतर्कता के साथ बेफिक्र होकर उठाएं दुर्गोत्सव का आनंद
धनबाद, अक्टूबर 18 -- Dhanbad News: महासप्तमी के साथ धनबाद दुर्गोत्सव के उमंग में पूरी तरह से डूब गया है। पूजा पंडालों से लेकर मेला स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दुर्गा पूजा के दौरान जिले में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। धनबाद पुलिस ने जिले के लोगों से दुर्गोत्सव पर सतर्क रह कर मां के उत्सव का आनंद उठाने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे सावधानी बरतते हुए बेफिक्र होकर पूजा घूमें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पूजा पंडाल और मेलों में जहां तक संभव हो पैदल घूमने का प्रयास करें। दूर के पंडालों में जाने वाले बाइक सवार अपनी बाइक में डबल लॉक लगाएं। चार पहिया वाहन सवार पार्किंग स्थल पर ही अपनी गाड़ी खड़ी करें। यदि पूजा घूमने जा रहे हैं और घर पर कोई नहीं है तो ठीक से घर को लॉक करें। यदि घर और प्रतिष्ठान के बाहर सीसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.