Dhanbad News: सड़क हादसे में दुकानदार गंभीर रूप से घायल, दुर्गापुर रेफर
धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में गुरुवार की रात हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्टेशनरी दुकान संचालक जितेंद्र कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जितेंद्र कुमार गुप्ता अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर डॉक्टरों के अनुसार उनकी पसली टूट गई है और सिर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से ही वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.