Dhanbad News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, प्राथमिकी दर्ज
धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: चासनाला। झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग के डीवीसी मोड़ मुसाबनी कॉलोनी के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चास बोकारो निवासी 50 वर्षीय राधू महतो की मौत एसएनएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे में दो बच्चे अगसत्या सिंह (7 वर्ष), आरु सिंह (3.5 वर्ष) और मोटरसाइकिल सवार फैयाज आलम अब भी इलाजरत हैं। इधर, मृतक राधू महतो के पुत्र जितेन महतो ने शनिवार को गोशाला ओपी में मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10 डीजी 5124 के चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बाइक की टक्कर से बूढ़ीबिनोर निवासी राधू महतो की मौत, परिवार में मातम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.