Dhanbad News: सड़क सुरक्षा समिति ने छात्राओं को सिखाए यातायात नियम
धनबाद, सितम्बर 29 -- Dhanbad News: धनबाद। जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से सोमवार को बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रबंधक सुनील कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों और उससे परिवारों पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और अपने परिजनों को भी सुरक्षित वाहन चालन के लिए प्रेरित करें। वहीं, एमवीआई हरीश कुमार ने छात्राओं को बुनियादी यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल के अनुपालन, ओवर-स्पीडिंग से बचाव तथा ज़ेब्रा क्रॉसिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.