Dhanbad News: सड़क मरम्मत की मांग को ले सड़क जाम नौ को
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा की बैठक मंगलवार को जयरामपुर मोड़ में हुई। इस दौरान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग मोहरी बांध के समीप भू-धंसान के कारण जर्जर हो गया है। कई बार बीसीसीएल प्रबंधन से सडक मरम्मत करने की मांग की गई थी। बावजूद कोई हल नहीं निकला। इससे आक्रोशित होकर मोर्चा के बैनर तले 9 अक्टूबर को मोहरी बांध के समीप झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग को जाम किया जाएगा। बैठक में तुलसी रवानी, कन्हाई सिंह, प्रभास सिंह, उमाशंकर चौहान, पशुपतिनाथ देव,राजाराम पासवान, धर्मेंद्र राय, हराधन महतो, कृष्णा सिंह आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.