Dhanbad News: सड़क पर शव रख किया झरिया-सिंदरी मार्ग जाम
धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: बीसीसीएल जीएम बंगला के समीप बुधवार की देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी टक्कर में सन्नी यादव की मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों ने मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोड़ापोखर थाने के सामने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इससे कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया। थाना प्रभारी ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उचित मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम हटाया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: महिला की मौत के बाद परिजनों ने एनएच-23 किया जाम, आधे घंटे तक बाधित रहा आवागमन यह भी पढ़ें- Dumka News: मांग पूरी होने के बाद ही ग्रामीणों ने दुमका-साहिबगंज हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.