Dhanbad News: सड़क पर बने गड्ढों की भराई व पिचिंग का काम शुरू
धनबाद, सितम्बर 16 -- Dhanbad News: डिनोबिली मोड़, नुनूडीह, मोहन बाजार, लोको बाजार, चासनाला केके गेट के समीप सड़क पर दर्जनों स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं गड्ढों में स्टोन डस्ट डालकर बार-बार डालने से उड़ते धूलकण ने स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी और बढ़ा दी थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी झरिया विधायक रागिनी सिंह को दी। विधायक के निर्देश पर मंगलवार से डिनोबिली मोड़ से चासनाला तक सड़क के गड्ढों की भराई व पिचिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क मरम्मती शुरू होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों ने राहत मिली है। मौके पर उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, सौरभ मिश्रा, राकी चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.