Dhanbad News: सड़क धंसने के 24 घंटे बाद भी नहीं हुई मरम्मत
धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के सर्वमंगला पब्लिक स्कूल, नगरीकला के समीप सड़क धंसने के 24 घंटे बाद भी जिला प्रशासन की ओर से मरम्मत की पहल नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण सह अधिवक्ता बबलू महतो ने बताया कि सड़क धंसने से करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। इससे वाहनों के साथ मवेशियों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है। रात में स्ट्रीट लाइट नहीं जलने और डिवाइडर के बीच झाड़ियों के बढ़ जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने मार्ग में अन्य स्थानों पर जमीन धंसने की जानकारी भी प्रशासन को दी है। बबलू महतो ने कहा कि दुर्गापूजा, दीपावली व छठ को लेकर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। ऐसे में समय रहते मरम्मत नहीं हुई और कोई बड़ी घटना हुई, तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। रोष जताने वालों में शक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.