धनबाद, सितम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद। गोविंदपुर-टुंडी मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह सड़क पार करने के दौरान टुंडी निवासी वृद्ध सावित्री महताइन अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार सावित्री महताइन टुंडी में सड़क पार कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...