Dhanbad News: संस्कृत पाठशाला में बच्चों को कंठस्थ कराए गए सूर्य मंत्र
धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर की निशुल्क साप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को विद्यार्थियों को भगवान सूर्य के श्लोक और 12 नाम कंठस्थ कराए गए। अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने बच्चों को संस्कृत में संभाषण, पहाड़ा, गीत व अंत्याक्षरी का अभ्यास कराया, जबकि वैद्य सुखलाल ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। पूर्व छात्र विपुल गराछ ने सपरिवार पहुंचकर बच्चों को कॉपी-कलम भेंट किए। मौके पर यमेश त्रिवेदी, जिग्नेश जोशी एवं होमेश जोशी ने अन्नकूट सहित अन्य प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम में सृष्टि, माही, अनाया, त्रिशा, बोधि, लक्ष्मी, सुहानी, दीपिका, काव्या, सुमित, प्रथम, अर्णव, सूरज, अनमोल, इशांत, अनय, आर्यन, दिव्यांश, रौनक व प्रतीक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.