धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित सप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को आगामी जन्माष्टमी को ध्यान में रख कर कृष्ण भगवान के प्रति श्लोक का अभ्यास कराया गया। मूकम करोती वाचालम पंगु लंघयते गिरीं । यत्कृपा त्वमहम वंदे कृष्णम वंदे जगदगुरु ।। अर्थात जिनकी कृपा से गूँगा जो बोल नहीं सकता बोलने लगता है लंगड़ा व्यक्ति पहाड़ पर चढ़ जाता है हम उस परमात्मा की वंदना करते हैं जो परम आनंद स्वरूप माधव भगवान श्री कृष्ण है । इसके अलावे इस सप्ताह आने वाले पर्व बहुल जयंती गौ बछड़ा पूजा, संकष्ट चतुर्थी नाग पंचमी, शीतला सप्तमी के बारे में भी विस्तार से समझाया गया । यह भी पढ़ें- Dhanbad News: संस्कृत पाठशाला में जन्माष्टमी को लेकर गूंजे श्रीकृष्ण के श्लोक संस्कृत में अंताक्षरी, पहाड़ा, संस्कृत संभाषण, वार्ता...