धनबाद, नवम्बर 27 -- Dhanbad News: धनबाद। संविधान दिवस पर गुरुवार को जिले के सभी थाना और ओपी में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी थाना एवं ओपी में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान एवं उसकी मूल भावना के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई गई। समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान सभी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Sahibgan...