धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: दाड़दाहा में रविवार को सरिसाकुंड़ी सरसगुन टीम की ओर से संथाली नृत्यगीत कार्यक्रम हुआ। इसकी शुरुआत कुलदेवता की अराधना से हुई। मांदर की थाप पर कलाकारों ने संथाली गीतनृत्य के माध्यम से लोगों को बांधे रखा। कार्यक्रम शुरू होते ही दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने कलाकारों के प्रयास को खूब सराहा। कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की झलक स्पष्ट दिख रही थी। आनंद टुडू, लखिराम हेंब्रम, सोम टुडू, सविता देवी, भानु देवी, लखिमुनी देवी, कुसुम देवी, पार्वती देवी, आकाश हेंब्रम, मोनोतान हेंब्रम, समीर कुमार मुर्मू, ईश्वर मरांडी आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...