धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी में संतोष कुमार सिंह को शहरी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संतोष सिंह को धनबाद (शहरी) जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अगले आदेश तक धनबाद (ग्रामीण) जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अधिसूचना में बताया गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की स्वीकृति के बाद नवगठित जिला कांग्रेस कमिटियों के गठन की प्रक्रिया के तहत यह नियुक्ति की गई है। प्रदेश प्रभारी के. राजू के निर्देशानुसार जारी इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। संतोष सिं...