Dhanbad News: संतोष घोष की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
धनबाद, सितम्बर 11 -- Dhanbad News: धनबाद। सीपीएम के पूर्व जिला सचिव संतोष कुमार घोष की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत घोष के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य संतोष कुमार महतो और संचालन जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने किया। वरिष्ठ नेता जीके बख्शी ने कहा कि घोष का निधन पार्टी और सामाजिक संगठनों के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने मजदूर, किसान, छात्र और नौजवानों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। विकास ठाकुर ने कहा कि धनबाद में पार्टी संगठन को मजबूत करने में घोष की अहम भूमिका रही। सभा में रामकृष्ण पासवान, रानी मिश्रा, स्वपन मांजी, भारत भूषण समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- झामुमो ने मनायी स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.