Dhanbad News: संडे व होलीडे ड्यूटी की मांग पर कर्मियों का हंगामा
धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: कतरास क्षेत्र की वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में मंगलवार को संडे व होलीडे ड्यूटी की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा समर्थित कर्मियों ने हंगामा किया। कर्मियों ने कामकाज का बहिष्कार कर एजेंट व मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे बाद प्रबंधन के शीघ्र समाधान के आश्वासन पर कर्मी काम पर लौटे। कर्मियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन अपने चहेते कर्मचारियों को संडे व होलीडे ड्यूटी देता है, जबकि अन्य कर्मियों को इससे वंचित रखा जाता है। उन्होंने ड्यूटी के नाम पर प्रत्येक कर्मी से दो हजार रुपए तक वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया। कर्मियों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे काम पर नहीं लौटेंगे। बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव सह पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि प्रबंधन की मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.